उरई, मार्च 10 -- कुसमिलिया। डकोर थाना के पास नहर पुल के बीचों बीच सोमवार बीती रात डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक नहर में जा गिरा। जिसकी काफी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला। जिसके बाद डकोर पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दे दी है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है।जिला हमीरपुर के राठ थाना के अंतर्गत विगवा निवासी 25 वर्षीय जय हिंद विश्वकर्मा बीती सोमवार रात करीब एक बजे उरई में बुआ सुनीता के घर से अपने गांव की ओर बाइक से जा रहा था। जब वो डकोर थाना के पास नहर पुल से गुजर रहा था तभी रात होने की वजह से पुल के बीचों बीच बने डिवाइडर से टकरा गया और नहर में जा गिरा। मंगलवार सुबह जब राहगीर ने सड़क पर क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी देखी तो डकोर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर पिता देवेंद्र और बड़ा भाई आनंद मौके पर पहुंचे। उन्होंने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.