मधुबनी, अप्रैल 29 -- झंझारपुर, निज संवाददाता। झंझारपुर अनुमंडल के पश्चिमी भाग की एक बड़ी आबादी का मुख्यालय से सीधा संपर्क जोड़ने का सपना अब साकार होने जा रहा है। कमला बलान नदी पर खैरा घाट (झंझारपुर) और भदुआर घाट (अंधराठाढ़ी) के बीच 15412.53 लाख रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक आरसीसी पुल और पहुंच पथ का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह परियोजना क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस महात्वाकांक्षी परियोजना के तहत 39x24 मीटर लंबा उच्चस्तरीय आरसीसी पुल बनाया जा रहा है। वर्तमान में दोनों प्रखंडों के बीच कमला बलान नदी को पार करना एक बड़ी चुनौती है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी विकट हो जाती है। इस पुल के निर्माण से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि लोगों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव...