रुडकी, अप्रैल 10 -- कलियर। रुड़की मार्ग पर पुरानी गंग नहर पर बने पुल के पास सड़क का एक किनारा क्षतिग्रस्त होने से गहरा गड्ढा बन गया। जिससे राहगीरों और जायरीनों को खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों से लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से की लेकिन इसे ठीक नहीं कराया गया है। पिरान कलियर क्षेत्र में रुड़की को जाने वाले मार्ग पर नए पुल के पास सड़क का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। कस्बे के मासूम अली, माननी, मोनू, जमशेद, दिग्विजय, समून, महबूब, भूरा, इकराम, शहीद, अब्बास, परवीन, दिलशाद, नूरा, तालिब, कय्यूम, शहीद, मुजम्मिल,साजिद, नौशाद, गुलशेर, राजा, मनोज, अजीम, साहिल आदि का कहना है यह मुख्य सड़क है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.