पुल के पास घायल मिली महिला की उपचार के दौरान मौत
देहरादून, जुलाई 2 -- रुड़की। गंगनहर रेलवे पुल के पास डाउन रेलवे लाइन पर गुरुवार सुबह 35 वर्षीय अज्ञात महिला घायल अवस्था में मिली है। स्टेशन मास्टर कार्यालय से सूचना मिलने पर जीआरपी चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला को तत्काल 108 एंबुलेंस और आरपीएफ की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला अपनी पहचान बताने की स्थिति में नहीं थी। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं और मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.