बाराबंकी, अप्रैल 25 -- बाराबंकी, संवाददाता। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय शनिवार को सरयू नदी पर स्थित संजय सेतु के मरम्मत कार्य और वैकल्पिक आवागमन के लिए बनाए गए पीपा पुल का निरीक्षण किया। पुल के पास धूल उड़ने से राहगीरों को हो रही परेशानी देख डीएम ने नियमित पानी का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। सुरक्षा, यातायात नियंत्रण व आमजन की सुविधाओं को लेकर कोई कमी न हो इसके निर्देश अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पीपा पुल पर आवागमन व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पुलिस ड्यूटी प्वाइंट, यातायात नियंत्रण, प्रकाश व सुरक्षा व्यवस्थाओं का हाल देखा। डीएम ने पुल पर तैनात अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि पीपा पुल की सतत निगरानी की जाए। जिससे किसी भी प्रकार की लापरवाही की संभावना न रहे। निरीक्षण के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.