सिमडेगा, जून 24 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र स्थित श्रीकोंडेकेरा स्थित देवनदी पुल के नीचे से एक महिला का शव बरामद किया गया है। मृतक महिला की पहचान टुटीकेल पंचायत के सकोरला निवासी बबीता बडाईक के रूप में की गई है। बताया गया कि बबीता कोलेबिरा कॉलेज टोली में अपनी मां के साथ रहती थी और वह मंगलवार शाम से घर से लापता थी। पुलिस ने बताया कि बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने पुल के नीचे एक महिला का शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को अपने कब्जे में लेते हुए शव का शिनाख्त करवाया। यह भी पढ़ें- अरनिया गांव में संदिग्धावस्था में युवती की मौत पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार हेतु परिजनो को सौंप दिया है। पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गई है।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...