देवरिया, जुलाई 4 -- भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बनकटा थाना क्षेत्र के मैरवा-मझौली मार्ग स्थित बहियारी बघेल पुल के नीचे मिले अज्ञात युवती के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतका की पहचान धरहनिया गांव निवासी 20 वर्षीय मन्नत कुमारी, पुत्री बांके बिहारी के रूप में हुई है। शिनाख्त के बाद पुलिस उसकी मौत के कारणों की जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा होने और हत्या के बाद शव ठिकाने लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। एक जुलाई को बहियारी बघेल पुल के नीचे पानी में एक अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पहुंची बनकटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और उसकी शिनाख्...