पुल के नीचे गिरने से हिंडालको कर्मी की मौत
रांची, मई 14 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। मुरी ओपी अंतर्गत बिसीरिया गांव निवासी हिंडालकोकर्मी 45 वर्षीय बंशीधर महतो अपने गांव के समीप निर्माणाधीन पुल के नीचे गिरने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बुधवार को रात लगभग 11 बजे हिंडालको मुरी कंपनी से अपने ड्यूटी समाप्त कर मोटरसाइकिल से घर वापस जा रहा था। इसी क्रम में गांव के समीप निर्माणाधीन पुल पर मोटरसाइकिल की संतुलन बिगड़ने से पुल से नीचे गिर पड़े। पुल के नीचे पत्थर से उसके सर पर चोट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.