फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 19 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पांचालघाट गंगा में रविवार की सुबह एक महिला का शव पुल के नीचे पानी में पड़ा मिला। चौकी इंचार्ज ने गोताखोरों को बुलाकर शव को पानी से बाहर निकलवाया। शव को सुरक्षित पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। शव की पहचान कराने के लिए आस-पास के लोगों को जानकारी दी गयी है और सोशल मीडिया का सहारा लिया गया है। सुबह 11 बजे के बाद लोगों ने गंगा पुल के नीचे पानी में एक महिला का शव पड़ा देखा। शव पुल के कुएं के पास फंसा हुआ था। इस पर घाट पर भीड़ लग गयी। जानकारी मिले ही पांचालघाट चौकी इंचार्ज मोहित मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- गंगा में पुल के नीचे मिला महिला का शव जानकारी की। गोताखोरों को बुलाकर महिला के शव को बाहर निकलवाया गया। आस-पास के लोग शव देखने के लिए भी पहुंचे लेकिन पहचान न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.