इटावा औरैया, अप्रैल 13 -- इटावा। शहर के पुरबिया टोला दक्षिणी पजाबा निवासी 45 वर्षीय पंकज शुक्ला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई राजकुमार शुक्ला ने बताया कि पंकज शराब पीने के आदी थे और अक्सर बिना बताए घर से निकल जाते थे। रविवार को भी वह घर से निकले थे और रात तक घर नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह कोतवाली पुलिस ने सूचना दी कि गुरुतेग बहादुर पुल के नीचे पेट्रोल पंप के सामने देशी शराब ठेके के पास पड़े मिले। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सुबह करीब 8 बजे उसकी मौत हो गई। पहचान के लिए पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुपों का सहारा लिया। पुरबिया टोला के सभासद तरुण वर्मा के माध्यम से जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और मृतक की पहचान पंकज शुक्ला के रूप में की। पंकज अविवाहित थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.