पुल के एप्रोच मार्ग के पास गड्ढा होने से परेशानी
अंबेडकर नगर, मई 10 -- सैदापुर। सम्मनपुर के सुल्तानगढ़ स्थित तमसा नदी पर बने पुल के उत्तरी छोर पर एप्रोच मार्ग के पास बड़ा गड्ढा हो जाने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर शादी-विवाह के सीजन में सुबह-शाम चार पहिया वाहनों का आवागमन अधिक रहने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल के पास बना यह गड्ढा दिन प्रतिदिन और बड़ा होता जा रहा है, जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कत हो रही है। रात के समय गड्ढा दिखाई न देने के कारण हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द गड्ढे की मरम्मत कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- बिगड़ी सड़कों की सूरत, पैदल चलना भी मुहाल ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इसे ठीक नहीं कराया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.