किशनगंज, अप्रैल 8 -- पोठिया। निज संवाददाता किशनगंज-ठाकुरगंज सड़क स्थित महानंदा पुल के ऊपर बने सड़क जर्जर होने से गड्ढा बन गया है। जिससे वाहनों की आवाजाही में काफी कठिनाई हो रही है। आए दिन इन गड्ढों के समीप दो पहिए वाहन चालक वाहन से गिरकर चोटिल होते है। यदि इन गड्ढों की मरम्मती शीघ्र नहीं कराई गई तो कभी भी यहां बड़ी दुर्घटना होने की आशंका से इंकार नहीं की जा सकती है। बताते चले कि पोठिया ओर ठाकुरगंज प्रखंड सीमा से सटे खरना गांव स्थित महानंदा सिंगल लेन पुल पर प्रत्येक दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से पुल के दोनों ओर पुलिस की तैनाती कराए जाने से जाम से लोगों को राहत तो जरूर मिली है,लेकिन पुल के उपर बड़े बड़े गड्ढे बनने से यहां सड़क हादसे की संभावना काफी प्रवल हो गई है। इन गड्ढों में बाइक सवार आए दिन धोखे से गिरकर चोटिल हो ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.