लखीमपुरखीरी, मार्च 18 -- मैगलगंज कोतवाली की चौकी फत्तेपुर क्षेत्र के मितौली मार्ग पर स्थित कठिना नदी के पुल की रेलिंग में युवक ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। फत्तेपुर चौकी क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी मनजीत(24) पुत्र जेंटलमैन का शव मंगलवार दोपहर फत्तेपुर मितौली मार्ग स्थित कठिना नदी के पुल की रेलिंग से लटकता बरामद हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजनें की तैयारी में जुटी हुई है। चौकी प्रभारी फत्तेपुर मनोज सिंह ने बताया कि मृतक के माता पिता जीवित नहीं है। घटना के पीछे अभी कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है फिलहाल पुलिस मामले कि जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...