सहारनपुर, जून 9 -- बेहट। मसकरा नदी पर पुल और संपर्क मार्ग निर्माण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में नौ दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे 90 वर्षीय कांशीराम सैनी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर पहुंचना पड़ा। धरनास्थल पर एंबुलेंस के साथ पहुंचे चिकित्साकर्मियों ने कांशीराम सैनी का प्राथमिक उपचार किया। इसके बावजूद आंदोलनकारियों ने मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया। भूख हड़ताल पर कांशीराम सैनी, समय सिंह सैनी, बृजभूषण सैनी, खड़क सिंह, आशीष सैनी और निगम सैनी बैठे हैं। युवा एकता सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि वर्षों से आश्वासन देकर लोगों को गुमराह करते रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...