पुल की मरम्मत में सुस्ती, बिटुमेन कंक्रीट लेकर निकले डंपर जाम में फंसे
हमीरपुर, जून 28 -- हमीरपुर, संवाददाता। यमुना नदी के पुल की मरम्मत का कार्य दूसरे दिन भी ज्यादा रफ्तार नहीं पकड़ सका। मिलिंग मशीन से पुल की एक पट्टी की ऊपरी सतह को उखाड़ दिया गया है। कार्यदायी संस्था के कानपुर प्लांट से सड़क में बिछाने को बिटुमेन कंक्रीट लेकर निकले चार डंपर जाम में फंस गए। सुबह तक एक डंपर मौके पर पहुंच गया, जिसके चलते कुछ ही मीटर पर सड़क की ऊपरी सतह पर उसे बिछाया गया है। आज आखिरी दिन है और काम अभी आधा नहीं हो सका है। एनएचएआई के अनुरोध पर डीएम अभिषेक गोयल ने कानपुर-सागर हाईवे के यमुना नदी के पुल को तीन दिन 26 से 28 जून रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक बंद करने के आदेश दिए थे। इस रूट पर चलने वाले वाहनों को डायवर्ट किया गया है। जनहित से जुड़े इस कार्य को कराने में पहले ही दिन से कार्यदायी संस्था जय बिल्डर्स द्वारा ढिलाई बरती जा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.