बुलंदशहर, सितम्बर 13 -- भूड़ चौराहा से नेशनल हाईवे 34 को जोड़ने वाले पुल की मरम्मत का कार्य शुरू किया जा रहा है। जिसके चलते वाहनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। नेशनल हाईवे लिंक रोड पर पड़ने वाले नहर पुल की 18 लाख रुपये से मरम्मत के चार दिन तक वैकल्पिक रास्ते से वाहनों का संचालन कराया जाएगा। ऐसे में छोटे व भारी सभी प्रकार के वाहनों को ब्रह्मानंद टी प्वाइंट से या चोला रोड स्थित फ्लाईओवर से नेशनल हाईवे पर निकाला जाएगा। गौरतलब है कि भूड़ चौराहा से नेशनल हाईवे की ओर से दोनों नहरों पर वर्ष 1982 में पुल बनाए गए थे। इन पुलों पर बारिश के कारण बड़े बड़े गड्ढे हो गए थे। साथ ही पुल के जोड़ के बीच भी दूरी हो गई थी। ऐसे में इन पुलों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से 18 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इससे पुल पर मैस्टिक लेयर बिछाने के साथ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.