कुशीनगर, मार्च 27 -- कुशीनगर। मोतीचक ब्लॉक अंतर्गत सतभरिया गांव के बगल से जा रही गंभीरपुर पचारे राजवाहा पर वर्षों पूर्व बने पुल की रेलिंग टूटने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। गंभीरपुर पचारे राजवाहा पर सतभरिया गांव के पास सिंचाई विभाग द्वारा पक्के पुल का निर्माण कराया गया है। कुछ माह पूर्व दक्षिणी लेन का पुरा तथा उत्तरी लेन का आधा रेलिंग टूट गया। इससे आये दिन दुर्घटनायें होती रहती है, जबकि इस पुल से होकर अजीज नगर से सोहसा जाने के लिए क्षेत्र के एक दर्जन गांव के लोगों का एक मात्र यही मार्ग है। रोजाना इधर के हजारों लोग इस रास्ते से जिला मुख्यालय रविन्द्र नगर आते जाते हैं। इस रेलिंग विहीन पुल पर रेलिंग बनवाने के लिए क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य रामनेति उर्फ़ छट्ठू यादव सहित अन्य लोगों द्वारा कई बार आवाज उठाया जा चुका है। लेकिन किसी का ध्यान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.