पुल की एप्रोच में आई दरार, हादसे की आशंका
पीलीभीत, मार्च 23 -- जहानाबाद। क्षेत्र के भानपुर के पास से बहने वाली अप्सरा नदी पर पुराना पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद शासन द्वारा एक साल पूर्व बनवाए गए पुल की एप्रोच में दरार आ गई है। इस पर आवागमन तो शुरू है पर हादसे की आशंका व्यक्त की गई है। इस पुल का शुभारंभ किए बिना ही आवाजाही चालू हो गई थी। नदी के पुल पर एप्रोच में आई दरार से हादसे की आशंका व्यक्त की जा रही है। जहानाबाद शाही मार्ग क्षतिग्रस्त होने से छोटे चार पहिया वाहन भानपुर मगरासा और भूड़ा होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग बरेली हरिद्वार पर पहुंचते हैं। छोटे-छोटे वाहन इसी मार्ग से नवाबगंज जाते हैं। वजह है कि शाही मार्ग क्षतिग्रस्त सा है। इस मार्ग पर आवाजाही अधिक होने से पुल की एप्रोच पर संज्ञान लेने की मांग क्षेत्रीय लोगों ने की है। साथ ही पुल से गांव मगरसा तक की डामर रोड भी क्षतिग्रस्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.