पुल की अप्रोच कटने से अमला नदी के पुल पर यातायात बंद
बिजनौर, मई 29 -- कालागढ़/अफजलगढ़। अफजलगढ़-कालागढ़ मार्ग स्थित अमला नदी के पुल की अप्रोच कटने से पुल पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। अफजलगढ़-कालागढ़ मार्ग पर आवाजाही बाधित होने से लोगों को भारी असुविधा से जूझना पड़ रहा है। शुक्रवार को अचानक अफजलगढ़-कालागढ़ मार्ग स्थित अमला नदी के पुल पर मौजूद अप्रोच की मिट्टी तेजी से खिसकने लगी। वहां से गुजर रहे किसी कार चालक की नजर नीचे की ओर खिसक रही मिट्टी पर पड़ गई। चालक द्वारा पुल के समीप निर्माणाधीन अन्य समानांतर पुल पर कार्य कर रहे लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर अफजलगढ़-कालागढ़ मार्ग स्थित अमला नदी के पुल पर यातायात बंद कर दिया गया। पुल पर हल्के-भारी वाहनों सहित दुपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है। पुल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बताते चलें कि ब्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.