भदोही, मार्च 24 -- भदोही, संवाददाता। मिर्जापुर-भदोही-जौनपुर एनएच 135ए के फोर लेन हाईवे के धौरहरा पुल पर नए डबल लेन पुल का निर्माण कार्य करीब-करीब पूरा होने को है। पूर्वी छोर का काम कराकर चालू कर दिया गया था। जबकि पश्चिमी छोर पर काम चल रहा था। आगामी दिनों में उसे चालू कर दिया जाएगा। जौनपुर जिले के हिस्से का काम करीब-करीब पूरा हो गया है। बता दें कि मिर्जापुर-भदोही-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 135ए के करीब 38 किमी तक की सड़क के चौड़ीकरण पर 395.62 करोड़ की लागत आ रही है। शहर के धौरहरा में वरुणा नदी पर दशकों पहले बने सिंगल को तोड़ दिया गया था। उसका निर्माण समाजसेवी हकीम जंगीलाल ने वर्ष 1932 में कराया था। बाद में सड़क डबल लेन तो बनी, लेकिन तब भी सिंगल लेन पुल से ही काम चलाया जा रहा था। पुल के ध्वस्त होने वाला हिस्सा वर्ष 1922 में बना था। मिर्जापुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.