फरीदाबाद, मई 2 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शनिवार को मोहना रोड पर निर्माणाधीन एलिवेटेड पुल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पुल का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूरा किया जाए। बताया जा रहा है कि केंद्रीय राज्यमंत्री अपने काफिले के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में रुककर उन्होंने पुल के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस मौके पर विधायक मूलचंद शर्मा, सतीश फागना, धनेश अदलखा और हरेंद्र राम रतन सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। केंद्रीय राज्यमंत्री ने मौके पर मौजूद स्थानीय निवासियों से भी बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि इस एलिवेटेड पुल के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.