बांका, अप्रैल 9 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र में शहर के ओढ़नी नदी के किनारे बसा विदायडीह गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। नदी पर स्थायी पुल के अभाव में यहां के ग्रामीणों को हर वर्ष भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। खासकर बरसात के मौसम में गांव का संपर्क पूरी तरह से कट जाता है, जिससे लोगों की दैनिक जिंदगी प्रभावित होती है। विदायडीह पहुंचने के लिए ग्रामीणों को ओढ़नी नदी पार करनी पड़ती है, लेकिन नदी पर अब तक कोई पक्का पुल नहीं बन सका है। अस्थायी रूप से बनाए गए कच्चे ड्राईवर्सन के सहारे लोग आवाजाही करते हैं, जो हर साल बरसात में बह जाता है। इससे ना केवल गांव के लोगों का आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है, बल्कि वे अपने ही क्षेत्र में अलग-थलग पड़ जाते हैं। हाल ही में एक घटना ने इस समस्या की गंभीरता को और उजागर कर दिया। कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.