बांदा, जून 18 -- बांदा। पूर्व राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने चित्रकूट धाम मंडल के आयुक्त को पत्र भेजा है। उन्होंने मांग की है कि महोबा रोड में केन नदी पर बने पुल की रेलिंग छोटी होने के कारण छात्र आए :दिन कूदकर खुदकुशी कर रहे हैं। कई बार पुल पर सेल्फी खींचने के दौरान भी हादसे हो चुके हैं।जनहानि को रोकने के लिए केन नदी के पुल पर दोनों तरफ 8 से 10 फीट ऊंची रेलिंग बनाए जाने की आवश्यकता है। संबंधित विभाग को निर्देशित करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...