पुलिस 29.47 करोड़ के खरीदेगी नए सुरक्षा उपकरण
लखनऊ, अगस्त 23 -- यूपी पुलिस को लगातार संसाधनों से लैस किया जा रहा है। आने वाले त्योहारों, विधानसभा चुनाव और अन्य महत्वपूर्ण मौकों पर कानून-व्यवस्था की चुनौती से निपटने के लिए 29.47 करोड़ रुपये के सुरक्षा उपकरण खरीदने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस रकम से 1500 लाउड हेलर, 30 हजार पीवीसी लाठी, 30 हजार हेलमेट, 30 हजार पीवीसी शील्ड और 1500 बेलेस्टिक शील्ड खरीदी जाएंगी। गृह विभाग ने इसका आदेश जारी किया है। पुलिस मुख्यालय सुरक्षा उपकरणों की खरीद कर उन्हें आवश्यकता के अनुरूप जिलों में वितरित कराएगा। यह भी पढ़ें- पेज- 4 की रेस्ट फाइल : जिलों में गर्भनिरोधक सामग्रियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.