लखनऊ, मार्च 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता वीवीआईपी सुरक्षा घेरा अब और मजबूत होगा। पुलिस 2.19 करोड़ रुपये में चार एंटी ड्रोन गन खरीदेगी। गन डिटेक्शन सिस्टम से भी लैस होगी। वीवीआईपी सुरक्षा के अलावा बड़े आयोजनों की सुरक्षा को मजबूत करेगी। पुलिस ड्रोन के जरिए होने वाले किसी खतरे से निपटने में सक्षम होगी। गृह विभाग ने चारों गन की खरीद के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...