महाराजगंज, अप्रैल 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन बहुमंजिला आवासीय भवन का जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने 150 पुरुष पुलिस कर्मियों के लिए बन रहे हॉस्टल/बैरक के निर्माण कार्य का विस्तार से अवलोकन किया। कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेते हुए निर्माण में विलंब के कारणों की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता ने बताया कि प्रारंभिक चरण में नींव की खुदाई के दौरान पानी भर जाने के कारण कार्य शुरू होने में देरी हुई। इसके बाद मृदा परीक्षण के आधार पर पाइल नींव पर निर्माण कार्य आरम्भ किया गया, जिससे परियोजना की समयसीमा प्रभावित हुई। यह भी पढ़ें- जिला निगरानी समिति की हुई बैठक निरीक्षण के दौरान बैरक में लगाए गए दरवाजों की गुणवत्ता जिलाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.