पुलिस ही नहीं, उनके परिवार के लोग भी लेंगे घूस नहीं लेने-देने की शपथ
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार में पुलिस अब भ्रष्टाचार नहीं करने की शपथ लेगी और आमलोगों को भी शपथ दिलाएगी। पुलिस के जवान से लेकर अधिकारी और उनके परिवार वाले भी घूस नहीं लेने और नहीं देने के साथ भ्रष्टाचार को बढ़ावा नहीं देने की शपथ लेंगे। केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देश पर पूरे राज्य में एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की ओर से इसके लिए सभी डीएम और एसएसपी को कार्ययोजना भेजी गई है।
सतर्कता अभिचेतना सप्ताह में शपथ अभियान जारी पत्र के अनुसार 26 अक्तूबर से 1 नवंबर तक पूरे राज्य में 'सतर्कता अभिचेतना सप्ताह' मनाया जाएगा। इस संबंध में निगरानी विभाग ने भी आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि लोक प्रशासन में भ्रष्टाचार जन-जीवन को आक्रांत और कलुषित करता है। कार्ययोजना के तहत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.