मुजफ्फरपुर, मई 3 -- सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता फिरोजपुर गांव में बरियारपुर पुलिस ने शनिवार की रात छापेमारी कर स्कॉर्पियो चालक रीतलाल पासवान के पुत्र सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पहले ग्रामीणों ने पुलिस से हाथापाई कर जबरन चालक को पुलिस गाड़ी से उतार लिया था और भगा दिया था। वहीं, नामजद डीह गौरीहार निवासी उपेंद्र राय और गंज गौरीहार निवासी प्रभात कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।बरियारपुर थाने की एसआई अनुप्रिया के बयान पर केस दर्ज किया गया है, जिसमें तीन नामजद और 25 अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है। बताया कि बाइक चालक और स्कॉर्पियो चालक के बीच विवाद होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। यह भी पढ़ें- ग्रामीणों और पुलिस में हाथापाई, चालक को छुड़ाकर भगाया तब तक बाइक चालक वहां से जा चुका था। स्कॉर्पियो चालक नशे में हंगामा कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.