पुलिस हिरासत में सास-ससुर और पति, दहेज प्रताड़ना मामले में पूछताछ जारी
लखीसराय, जून 19 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। बड़हिया थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में एक विवाहिता के साथ कथित दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति, सास और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले को लेकर पीड़िता के परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जबकि सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पूरे क्षेत्र में इस प्रताड़ना की घटना को चर्चा का विषय बना दिया है। जानकारी अनुसार पिपरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव निवासी संजय कुमार सिंह की पुत्री वैष्णवी कुमारी उर्फ मुस्कान का विवाह लगभग दो वर्ष पूर्व बड़हिया थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी पवन सिंह के पुत्र भवानी शंकर के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था। पीड़िता के पिता द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन में आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.