गाजियाबाद, अप्रैल 9 -- पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियो में घायल हुए युवक के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर कस्बा पतला के लोगों ने निवाड़ी थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि युवक को पुलिस ने बेरहमी से पीटा था। पुलिस इसे सड़क हादसा बता रही है। एसीपी मोदीनगर ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। रालोद नेताओं ने भी पुलिस कमिशनर से दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। डीसीपी ग्रामीण ने दो दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। कस्बा पतला निवासी सुभाष चौधरी का 32 वर्षीय पुत्र अमित कुमार नगर पंचायत में आउटसोर्सिग कर्मचारी है। बताया जा रहा है कि गत सात अप्रैल की रात को अमित कुमार अपने तीन साथियों के साथ शराब पी रहा था। इसी बीच वहां पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.