फिरोजाबाद, अप्रैल 30 -- दक्षिण थाना पुलिस प्लाट पर कब्जा दिलाने के दौरान हंगामा कर रहे युवक को हिरासत में लेकर थाने आई। जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। यह देखकर पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। आनन-फानन में उसे ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तबीयत में सुधार होने पर पुलिस कर्मी उसे अपने साथ ले गए। बिहारीपुर निवासी रामखिलाड़ी पुत्र रघुवीर और लालपुर निवासी अशोक के मध्य लालऊ स्थित एक प्लाट को लेकर विवाद चला आ रहा था। न्यायालय ने इलाका पुलिस को निर्देश दिए कि अशोक को इस प्लाट पर कब्जा दिलवाया जाए। गुरुवार दोपहर पुलिस अशोक को कब्जा दिलाने के लिए गई थी। उसी दौरान रामखिलाड़ी वहां पहुंच गया और हंगामा करने लगा। विवाद बढ़ता देखकर पुलिस ने रामखिलाड़ी को अपनी हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। दोपहर दो बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। यह देखकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.