बागपत, मई 2 -- UP News: यूपी के बागपत के दोघट थाना क्षेत्र में भड़ल पुलिस चौकी पर हिरासत में लिए गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों को जैसे ही युवक की मौत का पता चला तो वह आक्रोशित हो गए और ग्रामीणों के साथ चौकी पर पहुंच गए। वहां हंगामा करते हुए पुलिसकर्मियों पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया। हंगामा बढ़ने की सूचना पर कई थानों की पुलिस के साथ सीओ बड़ौत मौके पर पहुंचीं। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और जाम खुलवाया। लापरवाही सामने आने पर एसपी ने चौकी इंचार्ज भड़ल समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही युवक के गले में बंधा गमछा भी बरामद कर लिया गया है। दोघट थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से नलकूपों पर चोरी की घटनाएं हो रही हैं। मुखबिर की सूचना और पूर्व ...