गाज़ियाबाद, अप्रैल 12 -- मोदीनगर,चंद्रशेखर त्यागी। पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हुए अमित चौधरी की रविवार को गाजियाबाद के अस्पताल में मौत हो गई। भारी पुलिस फोर्स की मौजदूगी में अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।कस्बा पतला निवासी 32 वर्षीय अमित चौधरी ने रविवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी अलर्ट हो गए। निवाड़ी गंगनहर पुल से कस्बा पतला तक भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। हंगामा होने की आशंका के चलते कस्बा पतला में तीन एसीपी, आधा दर्जन से अधिक थानाप्रभारी के अलावा निवाड़ी, मोदीनगर,मुरादनगर,भोजपुर,मंसूरी,ट्रोनिका सिटी,लोनी थानों की पुलिस फोर्स के अलावा पीएसी व क्यूआरटी के जवानों को तैनात किया गया। रविवार शाम साढ़े छह बजे अमि...