छपरा, जून 17 -- दिघवारा निज संवाददाता । प्रखंड के गंगा नदी के दियारा क्षेत्र अकिलपुर थाना क्षेत्र के सलहली गांव में बन रहे नव निर्मित पुलिस स्टेशन भवन निर्माण कार्य में काम कर रहे एक मजदूर की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक मजदूर झारखंड के देवघर जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के झालर गांव निवासी पाचु मंडल का 40 वर्षीय पुत्र जगदीश मंडल बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार मजदूर सोमवार की रात्रि खाना खाने के बाद नवनिर्मित भवन के छत पर सोने चला गया जहां मध्य रात्रि में उसकी तबीयत अचानक ख़राब हो गई । अन्य साथी मजदूर आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है की किसी जहरीले सांप के डंसने के कारण मौत हुई है। मौत की सुचना उसके परिजन व ठेकेदार कों दी गई । बुधवार को परिजनों के पहुंच...