जौनपुर, अप्रैल 20 -- खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार की देर रात मुठभेड़ में एक शातिर गौ-तस्कर को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार खुटहन चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम रसूलपुर स्थित रामअधार इंटर कॉलेज के पास जंगल क्षेत्र में कुछ तस्कर छुट्टा गोवंशो को पकड़कर वध के लिए ले जाने के फिराक में हैं। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सेंवई नाला के आगे कच्चे मार्ग पर घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- मांस तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में गोली, दरोगा घायल पुलिस ने बदमाशों को कई बार आत्मसमर्पण के लिए ललकारा, लेकिन उन्होंने दोबा...