बगहा, दिसम्बर 30 -- साठी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सतवरिया पेट्रोल पंप के पास सोमवार की शाम वाहन जांच के दौरान पुलिस से हाथापाई करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को आरोपी बनाया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य फरार हो गए। मामले में वाहन जांच के दौरान ड्यूटी पर तैनात दरोगा अमरजीत कुमार द्वारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसमें चार नामजद एवं अन्य अज्ञात शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के सतवरिया गांव निवासी लड्डू साह एवं हरिओम साह के रूप में हुई है। वाहन जांच के दौरान लड्डू साह पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। इस दौरान वह गिर गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ शुरू की। इसी बीच उसके सहयोगी मौके पर पहुंच गए और पुलिस से हाथापाई करने लगे। आरोप है कि पुलिस द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.