बुलंदशहर, मार्च 11 -- हिस्ट्रीशीटर कासिम को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर दबंगों ने हमला कर दिया। साथ ही हाथापाई के बाद हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाकर ले गए। मामले में पुलिस ने 12 नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक सौरभ कुमार, पुलिसकर्मी नंदकिशोर के साथ मंगलवार को एनबीडब्ल्यू तामील कराने के लिए मोहल्ला शेखपैन गए थे। जहां हिस्ट्रीशीटर कासिम अपने घर के सामने सीढ़ियों पर बैठा हुआ था। जिसे गिरफ्तारी का कारण बताते हुए हिरासत में लिया गया। जिसका अभियुक्त द्वारा विरोध किया गया। इसी दौरान कुछ लोग वहां आ गए। आरोप है कि उनके द्वारा पुलिसकर्मियों से हाथापाई और गाली-गलौज की गई। साथ ही वह कासिम को छुड़ाकर ले गए। आरोपियों द्वारा न्यायालय के आदेश व सरकारी कार्य में बाधा डाली ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.