कानपुर, फरवरी 11 -- कानपुर, संवाददाता। कर्नलगंज में ससुरालीजनों की यातनाओं की पुलिस से शिकायत करना एक महिला को भारी पड़ गया। झल्लाए पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि, बेटी के पैदा होने के बाद पति समेत ससुरालियों का रवैया क्रूर हो गया था। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कर्नलगंज निवासी माविया फैसल की तहरीर के मुताबिक दिसंबर-2022 में उनका निकाह विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी मो़ इमरान अंसारी से हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद दहेज को लेकर पति समेत ससुरालीजनों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। सितंबर-24 में बेटी के पैदा होने के बाद ससुरालियों ने यातनाएं दी। आरोप है कि पिछले साल अक्टूबर में गर्भवती होने पर मां के कहने पर पति ने पेट में लात मार दी। इससे गर्भपात हो गया। कई बार सुलह-समझौता होने पर ससुरालीजन...