महोबा, जून 19 -- महोबा, संवाददाता। पुरानी रंजिश को लेकर कोतवाली पुलिस से शिकायत करने से आग बबूला दबंगों ने घर में घुसकर उत्पात मचाते हुए लाठी डंडों से मारपीट करते हुए महिलाओं के साथ अभद्रता की। दबंग शिकायत करने पर जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन भाईयों सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। मुख्यालय कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में दिसरापुर गांव निवासी काशी प्रसाद ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर 14 जून को पत्नी केसर ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया था जिसके बाद अगले दिन दबंग लाईसेंसी बंदूक और लाठी डंडा लेकर घर में घुस आए और गाली गलौच कर हंगामा काटा। विरोध करने पर लाठी डंडों और बंदूक की बटो से मारपीट की। घर की महिलाओं के साथ भी दबंगों के द्वारा अभद्रता की गई। शोर शराबा सुनकर पड़ोसी एकत्र...