पीलीभीत, अप्रैल 4 -- बीसलपुर। बीसलपुर में उस समय अफरा तफरी मच गई। जब चेकिंग के दौरान गोतस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस पर गोतस्करों ने फायरिंग कर दी। पुलिस के द्वारा चलाई गई गोली गोतस्कर के पैर में जा लगी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने दबोच लिया। जबकि उसके दो अन्य साथी चकमा देकर फरार हो गए। तहसील क्षेत्र में पिछले दिनों गांव चौंसरा व सादियां लाड़पुर में गोवंश के अवशेष बरामद हुए थे। जिसके बाद पुलिस गोतस्करों को पकड़ने के लिए सक्रिय हो गई। कोतवाल संजीव शुक्ला के द्वारा भोर के वक्त में वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान बिलसंडा चौराहे की ओर से आ रही एक मोटर साइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। जिस पर सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जबाव में पुलिस ने फायर किया। जिससे एक गोतस्कर के पैर में गोली जा लगी और वह घायल हो गया। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.