मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जजुआर थाना के चैनपुर गाछी में कुख्यात उत्तम राय से गुरुवार को पुलिस की मुठभेड़ हो गई। छापेमारी के दौरान आरोपित ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और फरार हो गया। जवाब में पुलिस ने भी तीन राउंड फायरिंग की। आशंका है कि उत्तम के पैर में गोली लगी है। उसको पकड़ने के लिए पुलिस इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। उसके कई करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

छात्रा का अपहरण सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र की इंटर की छात्रा के अपहरण समेत मुजफ्फरपुर व दरभंगा जिले के कई थानों में उत्तम के खिलाफ लूट, अपहरण, रंगदारी, फायरिंग जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। छात्रा के अपहरण की घटना बीते सात फरवरी की शाम की है। छात्रा परीक्षा देकर अपनी मां के साथ कार से घर लौट रही थी। इस दौरान जजुआर थाना क...