शामली, दिसम्बर 9 -- थानाभवन क्षेत्र के भैंसानी इस्लामपुर में बंद पड़े ईट भट्टे के पास पुलिस से मुठभेड़ में पचास हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर समयदीन उर्फ सामा ढेर हो गया। जबकि, उसके पांच साथी फरार हो गए। बदमाशों की गोली से एक सिपाही भी घायल हो गया। बदमाश डकैती एवं लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। घटना के तुरंत बाद एसपी भी पहुंचे। कांधला के मोहल्ला रायजादगान निवासी बदमाश समयदीन उर्फ सामा पर लूट डकैती आदि के 29 मुकदमें दर्ज हैं। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक सोमवार की रात में थानाभवन, बाबरी थाना पुलिस गश्त कर रही थी। रात करीब डेढ़ बजे बाबरी थानाध्यक्ष को सूचना मिली की डकैतों का एक गैंग भैसानी इस्लामपुर में बंद पड़े ईट भट्टे पर अलाव जला आग ताप रहे हैं। वह आसपास के गांव में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले हैं। इस पर थानाभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.