पुलिस से बचने के चक्कर में पलटा अवैध बालू लदा ट्रैक्टर, चालक गिरफ्तार
जमुई, मई 24 -- चंद्रमंडीह, निज संवाददाता चकाई-कियाजोरी मुख्य मार्ग पर शनिवार की देर रात पुलिस ने अवैध बालू के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। इस दौरान पुलिस को चकमा देकर भागने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर कंदनी मोड़ के समीप पलट गया। मौके से पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए चालक की पहचान बाबूडीह गांव निवासी योगेंद्र यादव के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात अवैध बालू से लदा यह ट्रैक्टर बाबूडीह घाट से बालू का उठाव कर पंचमुखी चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान चकाई पुलिस की गश्ती दल को देखकर चालक घबरा गया और ट्रैक्टर को तेज गति से लेकर भागने लगा। तेज रफ्तार के कारण कंदनी मोड़ के पास चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया।जिससे ट्रैक्टर का टेलर सड़क किनारे पलट गया। इस दुर्घटना म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.