रिषिकेष, मार्च 25 -- रानीपोखरी के लिस्ट्राबाद में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) की स्थापना को लेकर पिछले 38 दिनों से चल रहा आंदोलन बुधवार को अचानक उग्र हो गया। जमीन की नाप-जोख के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंदोलनरत ग्रामीणों के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस पर पुलिस कांग्रेसियों को पकड़कर रायवाला ले गई। बाद में हिरासत में लिए गए कांग्रेसियों को छोड़ दिया। लिस्ट्राबाद में प्रस्तावित लॉ विवि की भूमि को लेकर लंबे समय से ग्रामीण धरना दे रहे हैं। बुधवार को धरना स्थल पर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों का समर्थन करते हुए विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया। इसी दौरान मौके पर पहुंचे विधायक बृजभूषण गैरोला और कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ऋषिकेश योग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.