रामगढ़, मई 3 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर कोल कंपनी निवासी लक्ष्मी देवी ने भदानीनगर ओपी में अपने पड़ोसी प्रेम करमाली के खिलाफ लिखित शिकायत की है। इसमें उन्होंने बताया है कि करीब 70 वर्षों से उनका परिवार कोलकंपनी क्षेत्र में रहता आ रहा है। यहां सीसीएल की जमीन पर उनके चाहरदीवारी के अंदर एक कुआं है, जिससे वे खेती-बाड़ी किया करते थे। इधर बारिश में चाहरदीवारी के गिर जाने के बाद उनके पड़ोस में रहने वाले प्रेम करमाली उक्त स्थल पर कब्जा जमाने का प्रयास कर रहे हैं। इस क्रम में उन्होंने एक बोरिंग भी करवाया है। लक्ष्मी देवी ने पुलिस से प्रेम करमाली के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जमीन से कब्जा हटवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.