वाराणसी, जून 27 -- पिंडरा (वाराणसी), संवाद। फूलपुर के नेवादा स्थित अस्पताल के निकट शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवक असलहा लेकर लहरा रहा था। लोगों की सूचना पर फूलपुर पुलिस पकड़ने पहुंची तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेरकर दबोच लिया। उसके पास से एक पिस्टल और तीन कारतूस मिले हैं। पिंडरा के सहायक पुलिस आयुक्त प्रशांत सिंह ने बताया कि नेवादा स्थित नर्मदेश्वर हॉस्पिटल के पास असलहा लेकर घूम रहे युवक के बारे में लोगों ने सूचना दी। फूलपुर पुलिस तत्काल पहुंची। पुलिस को देखते ही मनबढ़ ने पिस्टल निकाल लिया और पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगा। संयोग से किसी को गोली नहीं लगी। यह भी पढ़ें- पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पकड़ा गया युवक सिंधोरा थाना क्षेत्र के गड़खरा (डंगराडीह) निवासी अनिकेत कुमार...