प्रयागराज, जनवरी 6 -- रेल पटरियों की सुरक्षा को लेकर ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) ने इस बार पुलिस से एक कदम आगे बढ़ते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इलास्टिक रेल क्लिप चोरी की लगातार घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए ईडीएफसी के सुरक्षा महाप्रबंधक प्रयागराज से सीधे अंबाला पहुंचे और स्वयं पूरे अभियान की कमान संभाली। उनके नेतृत्व में की गई इस सुनियोजित कार्रवाई में जीपीएस तकनीक के सहारे चोरों को रंगेहाथ पकड़ा गया। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में अंबाला सेक्शन के न्यू जरौड़ा नारा-न्यू मंसूरपुर क्षेत्र में रेल पटरियों से लोचदार रेल क्लिप की चोरी लगातार सामने आ रही थी। यह क्लिप पटरियों की मजबूती और सुरक्षित परिचालन के लिए बेहद जरूरी होती है। शुरुआती जांच में स्पष्ट हुआ कि चोरी किसी संगठित गिरोह की ओर से की जा रही है। इसके बाद ईडीएफसी सुरक्षा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.