बागपत, जनवरी 12 -- बड़ौत। कालाबाजारी के शक में बावली गांव में रविवार को ग्रामीणों ने ई-रिक्शा में लदा सात क्विंटल गेहूं पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। राशन को छुड़ाने के लिए एक राशन डीलर का पुलिस से उलझने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बावली गांव में रविवार को ई-रिक्शा चालक गेहूं के बोरे भरकर ले जा रहा था। ग्रामीणों ने ने राशन डीलर के यहां से राशन लाकर कालाबारी का शक होने पर चालक से पूछताछ की तो वह सही जवाब नहीं दे पाया। इसको लेकर ग्रामीणों ने वहां हंगामा करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिसकर्मी चालक और ई-रिक्शा को लेकर कोतवाली लेकर चलने के दौरान राशन डीलर गेहूं को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मियों से उलझ गया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मामले में आपूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि पकड़े गए गेहूं की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.