पुलिस से अभद्रता के मामले में जेल गए दो लोग
धनबाद, मई 20 -- तेतुलमारी थाना की पुलिस से अभद्रता करने के मामले में दो लोगों पर मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में तेतुलमारी थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया कि रवि कुमार व रोहित कुमार दोनों युवक सोमवार की रात तेतुलमारी थाना पहुंचकर ओडी प्रभारी से अभद्रता करने लगे। बहुत समझाने के बाद भी वे लोग शांत नहीं हुए। एसआई रामकृष्ण मरांडी की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मंगलवार को न्यायालय के सुपूर्द कर दिया गया, जहां से उन लोगों को जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- दो अलग-अलग मामलों में नामजद आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए यह भी पढ़ें- कानून अपना काम करेगा, आरोपी हिरासत में ही रहेंगे : सुप्रीम कोर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.