सोनभद्र, जून 7 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कमरीडॉड गांव में पुलिस टीम के साथ शनिवार को कथित अभद्रता, नोकझोंक और सरकारी वाहन पर हमले के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सीएलए एक्ट की धारा 7 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में कई नामजद आरोपियों के साथ 20 से 25 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। वहीं पुलिस ने तीन महिलाओं सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

मामले की जानकारी थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा ने बताया कि मामले की तहरीर बभनी थाने में तैनात उपनिरीक्षक कॉलेज पाठक की ओर से दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, नारी निकेतन से लौटकर अपने गांव पहुंची एक युवती को उसके परिजनों के घर तक पहुंचाने के लिए बभनी पुलिस टीम गई थी। आरोप है...